Uturn Time
Breaking
Kurukshetra: नशा तस्करों पर शिकंजा, नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी गिरफ्तार, 242 ग्राम गांजा बरामद Panipat: लोक जनशक्ति पार्टी ( रा ) के प्रदेश प्रभारी का टोल टैक्स पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत Chandigarh: लोक जनशक्ति पार्टी ने पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान Chandigarh: थाना पुलिस की कार्रवाई में चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार Narnail: खातोदड़ा गांव को मिलेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र Gurugram: गुरुग्राम में फिर खुली सड़कों की पोल, सोहना हाईवे धंसा Chandigarh: पंजाबी भाषा मुद्दे पर विवाद, त्रिलोचन सिंह ने रक्षा मंत्री से की अपील Bathinda: नशे के खिलाफ कार्रवाई, 98 किलो अफीम की भूसी सहित 2 लोग पकड़े गए Mohali: मोहाली में ईडी का बड़ा एक्शन, रेड के दौरान 21 लाख रुपये से भरा बैग बरामद Kolkata: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की गुत्थी सुलझने के करीब, 3 हिरासत में Chandigarh: टैगोर थियेटर में सजी संगीत की महफिल में देर रात तक गूंजे सदाबहार नगमे भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: हैदराबाद की स्टार्टअप ने विकसित किया पर्यावरण-अनुकूल कूलिंग सिस्टम
Logo
Uturn Time
"पंजाब में चुनावी हलचल तेज, लोक जनशक्ति पार्टी का बड़ा फैसला"
चंडीगढ़ (अजीत झा.): लोक जनशक्ति पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। पार्टी ने राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी के पंजाब संयोजक रविन्द्र पाल सिंह बावा ने बताया कि आगामी 14 जून 2026 को जालंधर में पंजाब राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत 9 मई 2026 को जालंधर में आयोजित कार्यक्रमों और समीक्षा बैठक के साथ की जाएगी। सुबह 11 बजे रेड क्रॉस भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें सदस्यता अभियान और पंजाब इकाई के विस्तार को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। जालंधर में निकलेगा 100 गाड़ियों का काफिला: कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे पार्टी कार्यकर्ता देवी तलब मंदिर में एकत्रित होंगे। इसके बाद 100 वाहनों का काफिला मंदिर से रवाना होकर वाल्मीकि मंदिर, डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक और गुरु रविदास भवन पहुंचेगा, जहां विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। कई राष्ट्रीय नेता होंगे शामिल: बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें राष्ट्रीय महासचिव डॉ. के.पी. चौधरी, वीरेंद्र बिधूड़ी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, श्रमिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रभा भाटिया और अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार इस दौरान सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ-साथ पंजाब प्रदेश समिति और विभिन्न मोर्चों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।