Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"खातोदड़ा में स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार, नई पीएचसी की घोषणा"
नारनाैल: राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की पहल को रेखांकित करते हुए मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गांव खातोदड़ा में स्थापित होने वाला नया स्वास्थ्य केंद्र आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक उसके नजदीक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख न करना पड़े। आरती सिंह राव ने बताया कि नए स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, सामान्य बीमारियों का उपचार, प्राथमिक जांच और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुरुआती उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा और छोटे रोगों के लिए शहरों के अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार नए अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को समय पर उपचार मिलेगा और आपात स्थिति में राहत भी तेजी से उपलब्ध हो सकेगी। ग्रामीणों ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।