Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"शहर भर में फ्लैग मार्च और नाकेबंदी से असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी"
पंचकूला: आगामी 10 मई को होने वाले पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद और अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संकल्प के साथ पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश देना था कि पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए पंचकूला पुलिस ने इंटर-स्टेट नाकों और शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर चौकसी बढ़ा दी है। चेकिंग पॉइंट्स पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री या चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुओं के आवागमन को रोका जा सके। पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कड़े शब्दों में हिदायत दी है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान बाधा डालने वाले या आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने नागरिकों से इस लोकतांत्रिक महापर्व को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। डीसीपी ने जोर देकर कहा कि सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव हैं अतः यदि किसी भी व्यक्ति को कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आता है, तो वे बिना देरी किए पुलिस के इमरजेंसी नंबर डायल 112 पर सूचना दें।