Uturn Time
Breaking
Chandigarh: नीट परीक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस अलर्ट Panipat: सफाई कर्मियों के आंदोलन पर विराम, सरकार से बनी सहमति Faridabad: फरीदाबाद में अतिक्रमण पर सख्ती, मंदिर-मस्जिद पर कार्रवाई Gurugram: गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे बना एनकाउंटर जोन, भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार Hisar: हिसार में स्वच्छता अभियान तेज, अधिकारियों की परीक्षा शुरू निकाय चुनावों में AAP का दबदबा, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के लिए खतरे की घंटी Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा उत्सव, कल मनाया जाएगा ‘सिखिया दा महाजश्न’ New Delhi: मंत्री सिरसा ने किया डस्ट पोर्टल 2.0 का आकलन, जल्द आएगा नया वर्जन Chandigarh: नई औद्योगिक नीति से हरियाणा में निवेश को बढ़ावा, 1 जून को गुरुग्राम में अनावरण New Delhi: रोहिणी कार्यालय में गड़बड़ी देख मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों को फटकार Chandigarh: निकाय चुनाव के बाद कल होगी पहली बैठक, मान सरकार ले सकती है अहम फैसले फिल्म की तर्ज पर लुधियाना में बनी रियल स्पेशल-26, केंद्रीय अधिकारी मुख्य किरदार में आ रहे नजर
Logo
Uturn Time
"हेडलाइट से उठी चिंगारी बनी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी"
जीरकपुर: शहर के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके वीआईपी रोड पर शुक्रवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना एम केयर हॉस्पिटल के सामने की बताई जा रही है, जहां एक होंडा एलांत्रा कार की हेडलाइट के पास से अचानक आग भड़क उठी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सड़क पर चल रही थी तभी उसके अगले हिस्से, विशेषकर हेडलाइट के पास से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में दो लोग सवार थे। आग का अंदेशा होते ही उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन सेवा 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। टीम की तत्परता के चलते आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।