Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"ज्योत्सना शर्मा और जसप्रीत कौर के बीच मुकाबला दिलचस्प"
जीरकपुर: नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर-6 से भारतीय जनता पार्टी की टिकट के लिए दावेदारों के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। इसी कड़ी में ज्योत्सना शर्मा ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है, जिससे चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। ज्योत्सना शर्मा ने स्वयं को शिक्षित और समाजसेवी उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वह भाजपा की नीतियों को वार्ड के हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें पार्टी की ओर से टिकट दिया जाता है तो वह वार्ड नंबर-6 को स्वच्छ, हरा-भरा और विकास का मॉडल क्षेत्र बनाने के लिए काम करेंगी। उनकी दावेदारी को उनके पारिवारिक और सामाजिक अनुभव से भी मजबूती मिलती दिख रही है। उनके पति पिछले 14 वर्षों से ग्रीन सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं, जबकि ज्योत्सना शर्मा स्वयं भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। ज्योत्सना शर्मा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार नगर परिषद के सभी 31 वार्डों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और अपना प्रधान बनाएगी। वार्ड नंबर-6 के कई स्थानीय निवासियों ने भी पार्टी नेतृत्व से उन्हें टिकट देने की मांग की है। दूसरी ओर, जसप्रीत कौर की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है, जिससे पार्टी के लिए उम्मीदवार चयन आसान नहीं रह गया है। सूत्रों के अनुसार, वार्ड नंबर-6 महिला आरक्षित सीट होने के कारण यहां से भाजपा की ओर से कुल छह महिलाओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। इनमें सीमा आनंद, सीमा बदवा, सलोनी आनंद, सीमा धीमान, जसप्रीत कौर और ज्योत्सना शर्मा प्रमुख नाम शामिल हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेतृत्व इन दावेदारों में से किसे मैदान में उतारता है या फिर किसी नए चेहरे पर भरोसा जताया जाता है। कुल मिलाकर, वार्ड नंबर-6 में भाजपा टिकट को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं और पार्टी का आगामी फैसला स्थानीय राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका