ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"सुबह सैर से लौट रहे बुजुर्ग से चेन स्नैचिंग, जीरकपुर में दहशत"
जीरकपुर: जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बार फिर स्नैचिंग की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। गोविंद विहार स्थित मकान नंबर-95 के रहने वाले 72 वर्षीय सत्य नारायण जिंदल से अज्ञात झपटमारों ने सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना सुबह करीब 6:35 बजे की है, जब जिंदल पास की सैनी डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार उनकी करीब 21 ग्राम वजनी सोने की चेन थी, जिसकी कीमत लगभग सवा तीन लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घर के नजदीक ही एक युवक उनके पीछे आया और अचानक गले से चेन झपटकर भाग गया। जिंदल ने साहस दिखाते हुए आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन इस दौरान वह गिर पड़े और घायल हो गए। इसका फायदा उठाकर झपटमार अपने साथी के साथ, जो पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बलटाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली गई है। फुटेज में एक आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द कार्रवाई का दावा किया है। लगातार बढ़ रही वारदातों से लोगों में रोष: यह जीरकपुर में स्नैचिंग की पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं। दिन-ब-दिन बढ़ रही स्नैचिंग की घटनाओं से लोगों में भय और रोष का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह-शाम टहलने या रोजमर्रा के काम से निकलना भी अब असुरक्षित महसूस होने लगा है। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग: इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।