ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"शिवालिक विहार में अवैध "पीजी पर हंगामा, युवक-युवती व दुकानदार में झड़प"
जीरकपुर: पटियाला रोड स्थित शिवालिक विहार में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब चंडीगढ़ सुपर मार्केट के पास चल रहे एक कथित अवैध पीजी को लेकर युवक-युवती और एक दुकानदार के बीच विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक कुलदीप कुमार का पीजी में रहने वाले युवक और युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवती ने दुकानदार को झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी दी। इसी बीच दुकान का एक कर्मचारी घटना की वीडियो बनाने लगा, जिसे देखकर युवक भड़क उठा और उसने कुलदीप कुमार पर ईंट से हमला करने की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने मौके से भागकर अपनी जान बचा ली। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक और युवती नशे की हालत में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दुकानदार ने दोनों का डोप टेस्ट करवाने की मांग की है, ताकि नशे की पुष्टि हो सके। इस घटना के बाद इलाके में अवैध रूप से चल रहे पीजी और होटलों को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष देखने को मिला। शिवालिक विहार के निवासियों कुलदीप कुमार, गुरमेल सिंह, अमरजीत सिंह, इकबाल सिंह, रवि कुमार, रेणु, मंजू और शिवानी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिना अनुमति के बड़ी संख्या में पीजी और होटल संचालित हो रहे हैं। निवासियों का कहना है कि इन अवैध ठिकानों की आड़ में देह व्यापार और नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और युवाओं पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। रात के समय संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ने से सुरक्षा को लेकर भी भय बना हुआ है। लोगों ने बताया कि देर रात तक युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे परिवारों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शिकायत पर जांच जारी, बिना वेरिफिकेशन किरायेदारों पर होगी कार्रवाई: एसएचओ जीरकपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिन किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।