ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
बेअदबी कानून को अकाल तख्त ने किया नामंजूर, जत्थेदार गड़गज बोले-पंथ की इजाजत के बिना कैसे बना कानून - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/3 मई। अमृतसर स्थित श्री अकाल तख्त साहिब पर आज एक महत्वपूर्ण पंथक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सिख जत्थेबंदियों, विद्वानों और वकीलों ने भाग लिया। इस बैठक में पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए नए कानून और पंथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने घोषणा की कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को 8 तारीख को सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया गया है, ताकि वे अपने पक्ष को स्पष्ट कर सकें। मर्यादा से जुड़े फैसलों में पंथ की सलाह जरुरी जत्थेदार ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा, सुरक्षा और मर्यादा से जुड़े किसी भी निर्णय में पंथ की सलाह अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कथित रूप से ‘जागत जोत एक्ट’ में संशोधन करते समय न तो श्री अकाल तख्त साहिब और न ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को विश्वास में लिया। उन्होंने यह भी कहा कि पंथ बेमुद्दत से जारी बेअदबी मामलों के दोषियों को सख्त सजा देने के पक्ष में है, लेकिन धार्मिक मर्यादा से जुड़े संवेदनशील मामलों को बिना विचार-विमर्श के लागू करना स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कुछ प्रावधानों, जैसे धार्मिक जानकारी को सार्वजनिक वेबसाइटों पर डालने, को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निजता के लिए खतरा बताया। ---