"मोटर चुराकर भाग रहे थे आरोपी, मालिक ने लोगों संग दबोचा"
डेराबस्सी: गांव मकंदपुर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चोरी के इरादे से घुसे दो युवकों को फार्म मालिक और वहां मौजूद लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मोहाली सेक्टर-54 निवासी अशोक अरोड़ा का मकंदपुर में पोल्ट्री फार्म है। 1 मई की सुबह करीब 11:30 बजे दो युवक फार्म में घुसकर पानी की मोटर चोरी करने लगे। इसी दौरान शोर होने पर फार्म मालिक बाहर आए और आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह और तरुण शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।