Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आईटी पार्क थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया। यह कार्रवाई यूटी एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों और एसपी (सिटी) के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन में की गई। डीएसपी (नॉर्थ-ईस्ट) विजय सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज, एसएचओ आईटी पार्क के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऐसे दिया वारदात को अंजाम मामला एफआईआर नंबर 43, दिनांक 30 अप्रैल 2026 का है, शास्त्री नगर मनीमाजरा निवासी रविंदर कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जांच के दौरान एएसआई हुसिंदर राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 अप्रैल को ही कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहताब उर्फ शिवम , प्रीत उर्फ पोलू , और गौरव उर्फ कंचू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। चंडीगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि शहर में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।