Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी की अदालतों में शुक्रवार को एक और कोर्ट जुड़ने के साथ कुल संख्या 11 हो गई है। सिविल जज जूनियर डिवीजन सुदीपा कौर ने नए जज के रूप में कार्यभार संभाला। उनके ज्वाइन करने के साथ ही यहां न्यायिक व्यवस्था और मजबूत हुई है। इस मौके की खास बात यह रही कि अब डेराबस्सी कोर्ट परिसर में कुल 10 महिला जज कार्यरत हैं, जो अपने आप में एक अनोखी उपलब्धि मानी जा रही है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, संभवतः पूरे पंजाब में डेराबस्सी ही ऐसा स्टेशन है, जहां अधिकांश न्यायिक अधिकारी महिलाएं हैं। इसे नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया जा रहा है। बार एसोसिएशन ने किया स्वागत बार एसोसिएशन डेराबस्सी के प्रधान विक्रमजीत सिंह दप्पर और उनकी टीम ने नई जज का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें बार की डायरेक्टरी भी सौंपी गई। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर बार एसोसिएशन के वाइस प्रधान राम धीमान, जनरल सेक्रेटरी इंदरपाल सिंह खारी, जॉइंट सेक्रेटरी सीमा धीमान, कैशियर हरप्रीत सिंह सैणी और लाइब्रेरी इंचार्ज सुच्चा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नई जज के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और न्यायिक कार्यों में सहयोग का भरोसा जताया।