Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 9 जनवरी: पंजाब विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कपूरथला के थाना सिटी फगवाड़ा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सरबजीत सिंह को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के माता-पिता को जमानत दिलाने में मदद करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि यह कार्रवाई जिला जालंधर के गांव ईसरवाल निवासी शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता के माता-पिता के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में मामला दर्ज था। आरोप है कि एएसआई सरबजीत सिंह ने शिकायतकर्ता को अदालत परिसर फगवाड़ा बुलाकर उसके माता-पिता को जेल भेजने की धमकी दी और जमानत में मदद के नाम पर रिश्वत की मांग की। प्रवक्ता अनुसार, दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने मौके पर 2,000 रुपये रिश्वत के तौर पर दिए। इसके बाद आरोपी ने कुल 10,000 रुपये की मांग की और अलग-अलग किस्तों में शिकायतकर्ता से पहले ही 6,000 रुपये वसूल लिए। जमानत मिलने के बाद भी आरोपी रिश्वत की शेष रकम मांगता रहा।