Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने सभी विधायकों के साथ मिलने का समय मांगा था, लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से केवल मुख्यमंत्री को ही मुलाकात की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने लिखा कि पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने 5 मई को दोपहर 12 बजे मुलाकात का समय दिया है। सीएम मान ने कहा कि वह अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे, लेकिन राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान वे अकेले ही अंदर जाएंगे। अन्य विधायक राष्ट्रपति भवन के बाहर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति के समक्ष पंजाब और राज्य की जनता की आवाज मजबूती से उठाएंगे। मुलाकात के बाद आगे की रणनीति साझा की जाएगी। सीएम मान ने राष्ट्रपति को समय देने के लिए धन्यवाद भी जताया। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जहां राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।