Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ के मौलीजागरां क्षेत्र में वीरवार को महिलाओं के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में एक प्रभावशाली जन आक्रोश मशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के खिलाफ अपना तीव्र विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में वोट कर नारी शक्ति का अपमान किया है, जिसे देश की महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी। यह मशाल पदयात्रा सामुदायिक केंद्र, मौली जागरा के बाहर से शुरू होकर शिव मंदिर, मौली जागरा तक निकाली गई। पूरे मार्ग में महिलाओं ने हाथों में मशालें लेकर और जोरदार नारों के साथ अपने आक्रोश को व्यक्त किया। “नारी शक्ति का सम्मान करो”, “महिला विरोधी सोच नहीं चलेगी” और “नारी शक्ति जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं का उत्साह और एकजुटता इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत रही। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप महापौर सुमन अमित शर्मा उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व उप महापौर एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती फरमिला, श्रीमती संदीप कौर, श्रीमती मंजू वर्मा, किरण, ज्योति, राधा बिष्ट और सोनिया अटवाल सहित कई प्रमुख महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसका समर्थन किया। उप महापौर सुमन अमित शर्मा ने अपने संबोधन में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इन दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसका विरोध कर यह साबित कर दिया कि वे केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करते हैं। सुमन अमित शर्मा ने आगे कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और वे ऐसे दलों को करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में शिव मंदिर परिसर में सभी महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस विशाल भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि चंडीगढ़ की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग हैं और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेंगी।