Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
समराला, 9 जनवरी: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ रैली के दौरान पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब लुधियाना शहरी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पवन दीवान की छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल से प्रभावशाली मुलाकात हुई। इस बैठक को कांग्रेस संगठन की रणनीति और जमीनी मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान पवन दीवान ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सशक्त और सक्रिय नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की जड़ें दोबारा जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही हैं और आम जनता कांग्रेस को एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में देखने लगी है। दीवान ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से लुधियाना जिले के हालात से भूपेश बघेल को अवगत कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की जन-विरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में एक मजबूत लहर बन चुकी है। भूपेश बघेल ने दीवान की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता को पार्टी की जन-हितैषी नीतियों से जोड़ना चाहिए और आम आदमी पार्टी सरकार की कथित प्रशासनिक विफलताओं को प्रभावी ढंग से उजागर करना चाहिए। बाद में चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में पवन दीवान ने इस मुलाकात को अत्यंत सार्थक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि आम आदमी पार्टी सरकार के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस एक बार फिर पंजाब की सत्ता में मजबूती से वापसी करेगी।