Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण और सड़क विक्रय विनियमन) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ ने वेंडिंग जोन की व्यवस्थाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को आईटी पार्क तथा सेक्टर-7, 8, 9, 10 और 11 के निर्धारित स्ट्रीट वेंडिंग स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रवर्तन शाखा से सुनील दत्त और सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर (एसडीओ) डॉ. विवेक त्रिवेदी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नागरिक सुविधाओं और वेंडरों के कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। संयुक्त आयुक्त ने वेंडिंग जोन में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और रखरखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए कि सभी वेंडिंग जोन में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और स्वच्छता के उच्च मानक बनाए रखें जाएं। डॉ. हिमांशु गुप्ता ने स्ट्रीट वेंडरों से सीधे बातचीत कर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं, वेंडिंग लेआउट की प्रभावशीलता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं की जानकारी ली। वहीं ग्राहकों से भी सफाई और पहुंच संबंधी सुविधाओं पर फीडबैक लिया गया। प्रवर्तन शाखा को निर्देश दिए गए कि केवल अधिकृत वेंडर ही निर्धारित स्थानों पर कारोबार करें और गैर-वेंडिंग क्षेत्रों में अतिक्रमण रोककर पैदल आवाजाही को सुगम बनाया जाए। सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. विवेक त्रिवेदी ने वेंडरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन न केवल रेहड़ी-पटरी वालों की आजीविका को मजबूत करते हैं, बल्कि शहर की सुंदरता और आम लोगों की सुविधा को भी बढ़ाते हैं।