Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने पिंजौर क्षेत्र के दो मंदिरों में सेंधमारी की वारदात को सुलझाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रातुल उर्फ पीगलु , और मलकीत उर्फ गांधी के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 21 और 22 अप्रैल की दरम्यानी रात को बीटना रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर के ताले तोड़कर दान पात्र से नकदी चोरी की गई थी। इस संबंध में मंदिर के पुजारी की शिकायत पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपियों ने शिव शक्ति कॉलोनी स्थित एक अन्य शिव मंदिर में भी सेंधमारी की थी, जहां से माता की मूर्ति पर चढ़े चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने इंचार्ज निर्मल सिंह की अगुवाई में 28 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर एचएमटी पिंजौर के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 45 हजार रुपये नकद और चोरी किए गए चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान में चांदी का छत्र, हार, नथली और झुमके शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी रातुल के खिलाफ पहले भी पिंजौर में चोरी का एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और उनकी गरिमा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम मंदिर और शिव मंदिर में हुई चोरी की वारदात को डिटेक्टिव टीम ने कुछ ही दिनों में सुलझा लिया। साथ ही अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।