Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है, जिनमें 11 पंजाबी शामिल हैं। इन लोगों में एक महिला भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इन सभी पर वहां के कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते उन्हें भारत वापस भेजा जा रहा है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम मान ने बताया कि डिपोर्ट किए जा रहे लोगों में 11 पंजाब, 2 तेलंगाना, 1 उत्तराखंड और 1 हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और सरकार इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वह 5 मई को राष्ट्रपति ड्रॉपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि इस राजनीतिक घटनाक्रम पर संवैधानिक स्तर पर चर्चा की जाएगी। किसानों के लिए राहत की खबर देते हुए सीएम मान ने कहा कि मंगलवार शाम को भाखड़ा बांध से 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इससे 1 से 3 मई के बीच पंजाब के विभिन्न जिलों की नहरों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे खेती-किसानी को बड़ा लाभ मिलेगा और गर्मी के मौसम में किसानों की चिंता कम होगी। जालंधर में आम आदमी पार्टी की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि केवल पार्टी के पर्यवेक्षकों की नियमित बैठक है। वहीं, हाल ही में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की विशेष टीम केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सीएम मान के इस बयान ने एक ओर जहां विदेशों में बसे पंजाबियों के मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है, वहीं राज्य की राजनीति, सिंचाई व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी कई महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं।