Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर में विवादित खसरा नंबर 976 पर निर्माण, नगर परिषद से कार्रवाई की मांग



यदविंद्र कॉलोनी के पास अवैध कब्जे का मामला, शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
जीरकपुर 28 Apr : वी-मार्ट के पीछे यदविंद्र कॉलोनी के पास स्थित एक विवादित जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है। बलटाना निवासी ओम प्रकाश ने इस संबंध में नगर परिषद जीरकपुर को लिखित शिकायत देकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शिकायत के अनुसार, खसरा नंबर 976 की भूमि को लेकर “जसवंत सिंह बनाम ओम भुवम” शीर्षक से मामला डेराबस्सी की अदालत में विचाराधीन है। इसके बावजूद चुहार सिंह नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से जमीन पर कब्जा कर बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ओम प्रकाश का आरोप है कि यह निर्माण न्यायालय की प्रक्रिया की अवहेलना है। उनका कहना है कि जब मामला अदालत में लंबित है, तब किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों के विरुद्ध है, लेकिन इसके बावजूद मौके पर तेजी से निर्माण कार्य जारी है। इससे आसपास के लोगों में रोष और चिंता का माहौल है। शिकायतकर्ता ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो निर्माण स्थायी रूप ले सकता है। शिकायत के साथ अवैध निर्माण की तस्वीरें और अदालत से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई 2026 को निर्धारित है। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। [8:15 pm, 28/4/2026] Jan Hetaishi: Photo श्रिया सारन ने एक बार फिर अपनी ग्लैमरस अदाओं से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। व्हाइट शर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं श्रिया ने अपने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। गोल्डन बंगल्स और हूप इयररिंग्स के साथ श्रिया का यह लुक मेकअप रूम से वायरल हो रहा है। साउथ की इस हसीना ने साबित कर दिया कि उम्र उनकी खूबसूरती को छू भी नहीं सकती। श्रिया सारन के इस लेटेस्ट फोटो को देखकर फैंस कह रहे हैं — "आप तो उम्र से परे हैं मैडम!"