Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn
बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: नीट परीक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस अलर्ट Panipat: सफाई कर्मियों के आंदोलन पर विराम, सरकार से बनी सहमति Faridabad: फरीदाबाद में अतिक्रमण पर सख्ती, मंदिर-मस्जिद पर कार्रवाई Gurugram: गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे बना एनकाउंटर जोन, भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार Hisar: हिसार में स्वच्छता अभियान तेज, अधिकारियों की परीक्षा शुरू निकाय चुनावों में AAP का दबदबा, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के लिए खतरे की घंटी Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा उत्सव, कल मनाया जाएगा ‘सिखिया दा महाजश्न’ New Delhi: मंत्री सिरसा ने किया डस्ट पोर्टल 2.0 का आकलन, जल्द आएगा नया वर्जन Chandigarh: नई औद्योगिक नीति से हरियाणा में निवेश को बढ़ावा, 1 जून को गुरुग्राम में अनावरण New Delhi: रोहिणी कार्यालय में गड़बड़ी देख मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों को फटकार Chandigarh: निकाय चुनाव के बाद कल होगी पहली बैठक, मान सरकार ले सकती है अहम फैसले फिल्म की तर्ज पर लुधियाना में बनी रियल स्पेशल-26, केंद्रीय अधिकारी मुख्य किरदार में आ रहे नजर
Logo
Uturn Time
बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में सोमवार सुबह करीब 7 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कूड़े के पहाड़ में दबी प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने आग को ऐसा “ईंधन” दिया कि 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका। सुबह से ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और टेंडर लगातार पानी डालते रहे, लेकिन आग बुझने के बजाय अंदर ही अंदर सुलगती रही और पूरे दिन जहरीला धुआं उगलती रही। शाम करीब 7 बजे तक भी हालात पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सके, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आग का सबसे ज्यादा असर आसपास की रिहायशी सोसाइटियों में देखने को मिला। हवा में फैले काले और जहरीले धुएं ने लोगों का सांस लेना तक मुश्किल कर दिया। कई निवासियों ने आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड लंबे समय से बीमारी का अड्डा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन हर बार केवल आग बुझाने तक ही सीमित रहता है और स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। विभाग के अधिकारी राजीव कुमार के अनुसार, आग सुबह लगी थी और कूड़े में मौजूद प्लास्टिक के कारण लगातार सुलगती रही। उन्होंने बताया कि फायर विभाग की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर डंपिंग ग्राउंड में बार-बार आग क्यों लगती है। क्या कचरा प्रबंधन में लापरवाही इसकी वजह है या फिर प्रशासन खतरे को नजरअंदाज कर रहा है? पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक प्लास्टिक जलने से निकलने वाला धुआं बेहद जहरीला होता है, जिसमें डाइऑक्सिन जैसे खतरनाक तत्व शामिल होते हैं, जो लंबे समय में कैंसर और सांस संबंधी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है, लेकिन बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर गया है कि क्या शहर को साफ रखने के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है?