Uturn Time
Breaking
‘अपफ्रंट फीस’ पर फिको का विरोध, नई औद्योगिक नीति 2026 पर उठाए सवाल हीटवेव के बीच राहत: पंजाब में बिजली संकट नहीं, मंत्री का भरोसा पुणे में ‘प्रिंट ओलंपियाड 2026’ का वेस्ट ज़ोन फिनाले सफलतापूर्वक संपन्न शिअद बी.सी. विंग के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह गाबडिय़ा से मिले देहाती हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह चंदी समय से पहले डेंगू ने दिखाया प्रकोप 350 से अधिक मरीज आये सामने जीरकपुर में होटल पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; संचालक समेत 4 गिरफ्तार नाके पर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की एक्टिवा समेत दो भाई गिरफ्तार ढकोली में दिनदहाड़े स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन झपटी; पुलिस पर देरी के आरोप बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी?
Logo
Uturn Time
लॉटरी बाजार के पीछे चल रहा था अनैतिक धंधा, पुलिस ने 3 युवतियों को कराया रेस्क्यू, गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, होटल सील करने की प्रक्रिया शुरू
जीरकपुर 27 Apr : शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉटरी बाजार के पीछे स्थित रिहायशी इलाके में एक होटल की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर जीरकपुर पुलिस ने टीम गठित कर होटल पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया और संदिग्ध हालात में मौजूद लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई तीनों युवतियां बिहार और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। आरोप है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह या नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अन्य संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए होटल संचालकों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से होटल का बोर्ड तक हटा दिया था और गुप्त रूप से धंधा चलाया जा रहा था। लंबे समय से इलाके के लोगों की ओर से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें भी मिल रही थीं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, होटल को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में मानव तस्करी या संगठित गिरोह के तार सामने आते हैं तो मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत जताई है और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।