Uturn Time
Breaking
‘अपफ्रंट फीस’ पर फिको का विरोध, नई औद्योगिक नीति 2026 पर उठाए सवाल हीटवेव के बीच राहत: पंजाब में बिजली संकट नहीं, मंत्री का भरोसा पुणे में ‘प्रिंट ओलंपियाड 2026’ का वेस्ट ज़ोन फिनाले सफलतापूर्वक संपन्न शिअद बी.सी. विंग के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह गाबडिय़ा से मिले देहाती हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह चंदी समय से पहले डेंगू ने दिखाया प्रकोप 350 से अधिक मरीज आये सामने जीरकपुर में होटल पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; संचालक समेत 4 गिरफ्तार नाके पर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की एक्टिवा समेत दो भाई गिरफ्तार ढकोली में दिनदहाड़े स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन झपटी; पुलिस पर देरी के आरोप बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी?
Logo
Uturn Time
जीरकपुर में नाकाबंदी के दौरान खुलासा, तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मैक डी के पास चेकिंग में पकड़े गए आरोपी, पहले भी दर्ज हैं कई मामले
जीरकपुर 27 Apr : पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। मैक डी के पास की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की, जिसमें चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद थैले से बिजली की तारें बरामद हुईं। जब पुलिस ने एक्टिवा के कागजात मांगे तो दोनों युवक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने कबूल किया कि एक्टिवा बलटाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आगे की जांच में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे डेराबस्सी इलाके में मोटरों की बिजली की तारें काटकर चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह के अनुसार, दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इनमें राहुल (22) और बिट्टू (25) शामिल हैं, जो बलटाना के श्याम नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के साथ कोई अन्य साथी तो शामिल नहीं है और क्या ये किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं।