Uturn Time
Breaking
लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं शंघाई में ‘चाइना साइकिल शो 2026’ में भाग लेने जाएगा फिको का 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है एआईएफ योजना : मोहिंदर भगत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है बठिंडा पुलिस ने 04 अवैध हथियारों सहित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया नाम-सुमिरन ही है मुक्ति का मार्ग — संत रमणीक बेदी ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन, हॉकी जगत में शोक श्मशान घाट के प्रस्ताव का विरोध, निवासियों ने जताई नाराजगी
Logo
Uturn Time
श्री राम शरणम् मंदिर, श्री राम पार्क में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में संत रमणीक बेदी जी ने कहा कि राम नाम की महिमा अपरंपार है। वेद, पुराण और संतों की वाणी ने बार-बार यही दोहराया है कि राम नाम इस लोक और परलोक दोनों में मनुष्य का सच्चा सहारा है। श्री स्वामी सत्यानंद जी महाराज के वचनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने समझाया कि यह तारक मंत्र संसार के समस्त कष्टों का नाश करने वाला और मनोवांछित फल देने वाला है। संत जी ने कहा कि परमात्मा और उनके नाम में रत्तीभर भी भेद नहीं — नाम केवल शब्द नहीं, बल्कि जीव को ब्रह्म से जोड़ने वाला सेतु है। निरंतर नाम जप से साधक के भीतर दिव्य प्रकाश और अनहद शब्द का अनुभव होता है, जो उसे भवसागर से पार उतारता है। साधना का सच्चा मार्ग गुरु-मुख होकर ही मिलता है। *विशेष सूचना:* 3 मई, रविवार को संत नरकेवल बेदी जी महाराज के 9वें निर्वाण दिवस पर श्री राम शरणम् में प्रातः 8:30 से 10 बजे तक पुष्पांजलि व भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।