प्रेस क्लब सबडिवीजन डेराबस्सी रजि. 2589 के नव नियुक्त प्रधान गुरजीत सिंह ईस्सापुर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से मैनेजमेंट फाइनल की गई। आउटगोउंग प्रेसिडेंट मनोज राजपूत को चेयरमैन, रणबीर सिंह पड़ी को चीफ कन्वीनर व सुखविंदर सिंह सैनी को उपचेयरमैन बनाया गया। लालडू से चंद्रपाल अत्री को महासचिव, विद्यासागर को फाइनेंस सेक्रेटरी, डाॅ दिनेश मित्तल व गुरमिंदर बब्बू को सीनियर उपप्रधान, राजबीर सैनी, सुरजीत सिंह कुहाड़ व दयानंद बबली को उपप्रधान, प्रितपाल बाछल को सेक्रेटरी, सुखविंदर सिंह सुक्खी को प्रेस सेक्रेटरी, कनाडा से सुरिंदर सिंह बाछल को ओवरसीज सेक्रेटरी, लोहित सैनी और विनय जैन को जॉइंट सेक्रेटरी चुना गया। पुष्पिंदर कौर को प्रोजेक्ट चेयरपर्सन व संजीव सैनी को प्रोजेक्ट सेक्रेटरी के अलावा श्याम सिंह संधू, अतर सिंह व इकबाल सिंह सैनी को प्रेस क्लब का सरपरस्त व रोहित गुप्ता को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। प्रधान गुरजीत सिंह ईस्सापुर ने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों के साथ मिलकर अधिकतम सामाजिक कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पांच वर्षों से पांच दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद सैकड़ों बच्चों को मुफ्त कॉपी किताबें, बैग और स्टेशनरी वितरित की जा चुकी है जबकि रक्तदान व मेडिकल शिविर इस बार भी लगाए जाएंगे।