Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी की पूर्व हलका कोआर्डिनेटर रानी सोहल आम आदमी पार्टी को छोडक़र शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गई। अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने रानी सोहल को सिरोपा देकर स्वागत करते हुए कहा कि अकाली दल ने हमेशा ही महिलाओं को मान सम्मान दिया है। आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2022 में महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया लेकिन इसे आजतक लागू नहीं किया। अब जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का बहुत थोड़ा समय बचा है तो महिलाओं को गुमराह करते हुए फार्म भरे जा रहे हैं। फार्म भरने के नाम पर भी धोखा किया गया है। केवल नौ विधानसभा हलकों में यह फार्म भरे गए हैं जबकि 108 विधानसभा हलकों की महिलाएं अभी भी इस इंतजार में हैं कि कब उन्हें सरकार द्वारा घोषित मासिक भत्ता मिलेगा। एनके शर्मा ने रानी सोहल को जिला मोहाली में अकाली दल महिला विंग का उपप्रधान भी नियुक्त किया। इस अवसर पर अकाली नेता डॉ.कृष्ण व जसविंद्र सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।