Uturn Time
Breaking
Samba: सांबा में कृषि विकास को लेकर प्रशासन सक्रिय, JKCiP की प्रगति पर प्रशासन ने कसी नजर केंद्र सरकार ने कपास इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी की माफ, 30 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा फैसला Kolkata: अभिषेक बनर्जी पर भीड़ का हमला: हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थर और अंडे फेंके गए Ludhiana: टैक्सेशन बार एसोसिएशन द्वारा धार्मिक यात्रा का आयोजन Chandigarh: पंजाब-हरियाणा NCC के ADG संभालेंगे दक्षिण का सब-एरिया Hisar: वियतनाम में भारत का परचम, गरिमा ढांडा ने जीता स्वर्ण New Delhi: दिल्ली-मुंबई को निशाना बनाने की योजना फेल, सुरक्षा एजेंसियों ने आठ संदिग्ध आतंकियों को दबोचा New Delhi: राजधानी में पानी की सप्लाई को लेकर सख्ती, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक Derabassi: अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में डॉक्टर सड़कों पर, सिविल अस्पताल की OPD सेवाएं बंद Ludhiana: पंजाब में PDS सिस्टम डगमगाया, डिपो होल्डरों के तेवर सख्त, राशन व्यवस्था पर संकट पाक की आईएसआई और दाऊद इब्राहिम से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार, मुंबई और दिल्ली में हमले की योजना बना रहे थे Panipat: पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर छबील लगाकर किया हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन
Logo
Uturn Time
अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करने के अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर-14 की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए साइकिल चोरी के एक मामले का न केवल 24 घंटे के भीतर खुलासा किया, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई चार साइकिलें भी बरामद की हैं। 23 अप्रैल को सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-14 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के गेट के भीतर से उसकी कीमती साइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया। 24 अप्रैल 2026 को मिली एक सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौली जागरां, चंडीगढ़ निवासी 19 वर्षीय आरोपी सन्नी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विकास नगर नाका के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चोरी की साइकिल बरामद की। इतना ही नहीं, तलाशी के दौरान वहां से तीन अन्य संदिग्ध साइकिलें भी मिलीं, जिन्हें आरोपी ने सेक्टर-15 और 16 के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किया। बरामद की गई इन चारों साइकिलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी सन्नी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज है, जिसमें वह वर्तमान में जमानत पर बाहर था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।