Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली एचसीएस एवं अन्य संबद्ध सेवाएं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनन्द शर्मा ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोग द्वारा जारी हिदायतों का पालन करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी अधिकारी परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए आयोग द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 26 अप्रैल (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित होगी। सुबह का सत्र 10 बजे से 12 बजे तक और शाम का सत्र 3 बजे से 5 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, क्योंकि लेट एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को पेपर डिस्ट्रिब्यूटर-कम-स्टेशन ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्रों की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे। इन अधिकारियों को परीक्षा से पहले ट्रेजरी (मालखाना, पुलिस लाइन) से सीलबंद प्रश्न पत्र लेकर तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्रों तक पहुंचाना होगा। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे। किसी भी प्रकार की नकल, गड़बड़ी या अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी व्यक्ति को मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल अधिकृत स्टाफ और अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ट्रेजरी में प्रश्न पत्रों को 26 अप्रैल तक डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, सभी केंद्रों पर बिजली, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। हर केंद्र पर एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने व्यापक और बहुस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ करें। एसडीएम मनदीप कुमार ने सभी केन्द्र अधीक्षकों के समक्ष आयोग द्वारा जारी हिदायतों को एक-एक कर बताया गया। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। कोई भी अधिकारी व्यक्तिगत गाड़ी का प्रयोग नहीं करेगा। कंट्रोल रूम भी सीसीटीवी से लैस होगा। एन्ट्री-एग्जिट और बायोमैट्रिक वाले स्थान पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इस मौके पर एमडी शुगर मिल नवदीप नैन, डीएसपी सतीश वत्स, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा इत्यादि भी उपस्थित रहे।