शिमला/यूटर्न/24 अप्रैल। बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल की बेटी प्रीति जिंटा देश में आईपीएल के रोमांच के बीच शिमला पहुंची हैं। प्रीति ने खुद सोशल मीडिया पर पहाड़ी एवं किन्नौर टोपी के साथ अपनी फोटो शेयर की। अब उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पर कैप्शन लिखा कि हिमाचल की अपनी छोटी, लेकिन प्यारी यात्रा के हर पल का मज़ा ले रही हूं, गर्मी और IPL से थोड़े आराम के लिए आई हूं। प्रीति आगे लिखती हैं- उफ़! ये पहाड़ तो सच में बहुत जादुई हैं।
बर्फ के दौरान भी भावुक पोस्ट शेयर की थी
पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा रोहड़ू से संबंध रखती हैं। करीब तीन महीने पहले भी वह अपने बच्चों के साथ यहां आई थीं। उस दौरान उन्होंने बर्फबारी के बीच बिताए खास पलों को साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने बर्फ से एक स्नो गर्ल बनाई, जिसे सुंदर स्नो स्कर्ट से सजाया गया।
---