Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज लोदीपुर, अगम्मपुर, हरसाबेला और अजौली क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे बाढ़-रोधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सतलुज नदी के किनारे चल रहे कार्यों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव लोदीपुर, जो सतलुज नदी के बाएं किनारे पर स्थित है, वहां भविष्य में नदी किनारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2026 में लोदीपुर बाढ़ सुरक्षा परियोजना के तहत कुल 1700 फुट लंबाई में कार्य करवाया जा रहा है। इसमें चरण गंगा नदी पर 300 फुट का पुनर्निर्माण तथा सतलुज नदी पर 1400 फुट रिवेटमेंट के साथ 13 स्टड बनाने का कार्य शामिल है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 4.62 करोड़ रुपये है और इससे लोदीपुर तथा बुर्ज सहित आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी और कृषि भूमि की रक्षा मजबूत होगी। श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि अगम्मपुर का पुल अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मालवा/पुआध क्षेत्रों को दोआबा और माझा क्षेत्रों से जोड़ता है। इसके अलावा यह पुल धार्मिक दृष्टि से भी अहम है, क्योंकि यह तख्त श्री केशगढ़ साहिब को श्री अकाल तख्त साहिब से जोड़ता है। इस कारण यह प्रदेश के लोगों की धार्मिक भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान इस पुल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था, लेकिन सरकार द्वारा तुरंत कार्रवाई कर इसे सुरक्षित रखा गया। इस अनुभव से सीख लेते हुए अब पुल के आसपास बड़े स्तर पर बाढ़-रोधी कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी नुकसान से बचाव किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस वर्ष कुल 6570 फुट (लगभग 2 किलोमीटर) लंबाई में बाढ़-रोधी कार्य करवाए जा रहे हैं, जिन पर लगभग 19.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अगम्मपुर स्लाइस-वन और पुल के ऊपरी हिस्से में 3920 फुट लंबाई में 12.05 करोड़ रुपये की लागत से कार्य जारी है, जिसमें 3280 फुट रिवेटमेंट और 31 स्टड का निर्माण शामिल है। इससे अगम्मपुर और क्रशर जोन क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि हरसाबेला में 2650 फुट लंबाई में 7.67 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़-रोधी कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें 2300 फुट रिवेटमेंट और 23 स्टड का निर्माण शामिल है। मंत्री ने दोहराया कि सरकार बाढ़ से बचाव के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और सभी परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी की जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा के तहत अजौली में 1500 फुट रिवेटमेंट और 14 स्टड के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिस पर लगभग 3.45 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना सतलुज नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने और भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी, जिससे अजौली, दबखेड़ा और कलितरा गांवों के निवासियों तथा कृषि भूमि को बड़ी राहत मिलेगी। मंत्री गोयल ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए भी आधुनिकीकरण के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 132 स्थानों पर कार्य चल रहा है और यह 30 मई तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के लिए मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर एस.डी.एम. सुखपाल सिंह (श्री आनंदपुर साहिब), डीएसपी जशनदीप सिंह, चेयरमैन कमिक्कर सिंह डाढ़ी, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह अरोड़ा, रमणदीप सिंह बैंस (उप इंजीनियर), संदीप सिंह मंगत (कार्यकारी इंजीनियर), वरुण (एस.डी.ओ., रूपनगर ड्रेनेज सब डिवीजन), निशात गर्ग (एस.डी.ओ., श्री चमकौर साहिब ड्रेनेज), भावुक शर्मा (कार्यकारी इंजीनियर, श्री आनंदपुर साहिब), नरेंद्र कुमार (एस.डी.ओ., नंगल), दिनेश गुप्ता (एस.डी.ओ., श्री आनंदपुर साहिब), गुरजीत सिंह (एस.डी.ओ., नूरपुर बेदी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।