Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना 07 Jan : मशहूर और पॉश इलाकों में गिनी जाने वाली मल्हार रोड इन दिनों एक नई पहचान के साथ चर्चा में है। अब लोग इसे ‘हुक्का बार रोड’ के नाम से पहचानने लगे हैं। वजह है इस रोड पर तेजी से खुल रही हुक्का सप्लाई से जुड़ी दुकानें, जो न केवल खुलेआम हुक्का बेच रही हैं, बल्कि ऑनलाइन बुकिंग, घर तक डिलीवरी और पार्टियों में स्टॉल लगाने की सुविधा भी दे रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मल्हार रोड पर करीब छह से अधिक दुकानें केवल “चौरसिया पान भंडार” के नाम से संचालित हो रही हैं। इन दुकानों के फेसबुक पेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुक्का ऑनलाइन बुकिंग और पार्टी स्टॉल लगाने का खुला प्रचार किया जा रहा है। यह प्रचार न केवल युवाओं को आकर्षित कर रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जब इस पूरे मामले को लेकर राम जी चौरसिया से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बेझिझक हुक्का सप्लाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ₹1500 में हुक्का स्टॉल लगाया जाता है। यदि किसी ग्राहक के पास जगह नहीं है, तो वे रेस्टोरेंट का इंतजाम भी खुद करवा देते हैं। वहीं, अगर कोई व्यक्ति अपने घर पर हुक्का लगवाना चाहता है, तो इसके लिए ₹2500 चार्ज लिया जाता है। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस समय हुक्का की मांग तेजी से बढ़ रही है। गौरतलब है कि लुधियाना पुलिस प्रशासन द्वारा हुक्का पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद मल्हार रोड के हुक्का व्यापारी न केवल शहर के अलग-अलग रेस्टोरेंट्स, बल्कि निजी पार्टियों और कार्यक्रमों में भी हुक्का सप्लाई कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई जगहों पर आधी रात से सुबह तक हुक्का स्टॉल लगे रहते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से न केवल युवाओं का भविष्य खतरे में है, बल्कि इलाके की शांति और सामाजिक माहौल भी खराब हो रहा है। लोगों का सवाल है कि जब सोशल मीडिया पर खुलेआम हुक्का सप्लाई का प्रचार हो रहा है, तो पुलिस प्रशासन की नजर इन गतिविधियों पर क्यों नहीं पड़ रही। अब देखने वाली बात यह होगी कि लुधियाना पुलिस और प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब संज्ञान लेते हैं और मल्हार रोड को हुक्का बार रोड बनने से बचाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।