Uturn Time
Breaking
पंजाब पुलिस का ‘संपर्क अभियान’ युवाओं को गैंगस्टरों की अंधेरी दुनिया में शामिल होने के घातक प्रभावों के प्रति कर रहा जागरूक; लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग पहल की सराहना की गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड में आठ उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार द्वारा अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए 19.72 करोड़ रुपये के बाढ़ नियंत्रण कार्य जारी: बरिंदर कुमार गोयल गैंगस्टरां ते वार का 93वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 557 स्थानों पर छापेमारी; 252 गिरफ्तार भगवंत मान सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तकों के वितरण में एकाधिकार समाप्त; निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा सीधे तौर पर की जाएगी किताबों की सप्लाई : हरजोत सिंह बैंस बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव ओइंद में नहरी पानी लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्घाटन मंडियों में सुविधाओं और खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी स्पीकर रौड़ी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों और फैसिलिटेटरों के मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार तक पहुँच करने के निर्देश पूर्व सैनिकों की भलाई के मामलों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मोहिंदर भगत पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड ने 7831 औद्योगिक श्रमिकों को 17.11 करोड़ रुपये के लाभ दिए : श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम, फ्लाइंग स्क्वॉड और तकनीक आधारित निगरानी के निर्देश
Logo
Uturn Time
गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं, कोटकपूरा में निहंग सिंहों के मुख्य सेवादार बाबा कुलवंत सिंह चाणकीया द्वारा पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां के ईमानदार और दृढ़ प्रयासों के कारण “जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026” लागू हुआ है, जिससे विश्व भर की संगत में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के दौरान सुखमनी साहिब का पाठ, नितनेम बाणियां, अरदास और पावन हुक्मनामा के उपरांत बाबा कुलवंत सिंह चाणक्य ने कहा कि स्पीकर संधवां की विनम्रता और प्रभावशाली व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया है। स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने बाबा कुलवंत सिंह चाणकीया सहित समूची संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगत के सहयोग और गुरु जी के आशीर्वाद से ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विभिन्न पारंपरिक पार्टियों और संगठनों के नेता सत्ता में होने के बावजूद भी इस कार्य को लागू नहीं कर सके, जबकि अब कुछ लोग बेबुनियाद बयान देकर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि इस सख्त कानून के लागू होने से अब कोई भी व्यक्ति ऐसे घिनौने अपराध करने से बचेगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची संगत ने इस सराहनीय कदम के लिए पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां का आभार व्यक्त किया।