Uturn Time
Breaking
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भीषण गर्मी के बीच AC हेलमेट और कूलिंग गैजेट मिले; क्या लुधियाना ट्रैफिक पुलिस को भी जल्द मिलेंगे? Chandigarh: हरियाणा में जलापूर्ति व्यवस्था को गांव स्तर पर सौंपने की योजना खन्ना: पंजाबी सिंगर 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, थार में करता था सप्लाई, ड्रगमनी भी बरामद Ludhiana: मेयर, दिलजीत दोसांझ और जोन-ए को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट, धमकी की जांच जारी Hoshiarpur: भाजपा विधायक ने शिअद के लिए वोट मांगकर बढ़ाई हलचल, शिअद के लिए प्रचार पर भाजपा विधायक ने दी सफाई Chandigarh: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बकरीद की तारीख बदली, छुट्टी अब 28 मई को कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग का दावा, पुलिस ने किया इनकार मेयर, दिलजीत दोसांझ और जोन-ए को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन Chandigarh: प्री-मैपिंग में पंजाब ने पकड़ी रफ्तार, 84% कार्य संपन्न Ludhiana: PPCB के खिलाफ इंडस्ट्री का आक्रोश, ऑफिस एक बाहर लगाया धरना, सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम PPCB खिलाफ इंडस्ट्री का आक्रोश, ऑफिस बाहर लगाया धरना, सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम Ludhiana: 2027 चुनावों को लेकर भाजपा युवा नेताओं की बैठक आयोजित
Logo
Uturn Time
शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:30 बजे सेक्टर-38D स्थित डोगरा रेस्टोरेंट के पास गश्त के दौरान टीम ने डड्डूमाजरा निवासी मयंक उर्फ मंकू माजरिया को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा (पिस्टल) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिनके संबंध में वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल रहा है और वह केस फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और हथियारों के स्रोत की जांच में जुटी है। चंडीगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।