Uturn Time
Breaking
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भीषण गर्मी के बीच AC हेलमेट और कूलिंग गैजेट मिले; क्या लुधियाना ट्रैफिक पुलिस को भी जल्द मिलेंगे? Chandigarh: हरियाणा में जलापूर्ति व्यवस्था को गांव स्तर पर सौंपने की योजना खन्ना: पंजाबी सिंगर 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, थार में करता था सप्लाई, ड्रगमनी भी बरामद Ludhiana: मेयर, दिलजीत दोसांझ और जोन-ए को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट, धमकी की जांच जारी Hoshiarpur: भाजपा विधायक ने शिअद के लिए वोट मांगकर बढ़ाई हलचल, शिअद के लिए प्रचार पर भाजपा विधायक ने दी सफाई Chandigarh: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बकरीद की तारीख बदली, छुट्टी अब 28 मई को कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग का दावा, पुलिस ने किया इनकार मेयर, दिलजीत दोसांझ और जोन-ए को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन Chandigarh: प्री-मैपिंग में पंजाब ने पकड़ी रफ्तार, 84% कार्य संपन्न Ludhiana: PPCB के खिलाफ इंडस्ट्री का आक्रोश, ऑफिस एक बाहर लगाया धरना, सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम PPCB खिलाफ इंडस्ट्री का आक्रोश, ऑफिस बाहर लगाया धरना, सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम Ludhiana: 2027 चुनावों को लेकर भाजपा युवा नेताओं की बैठक आयोजित
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी के चलते मोबाइल चोरी के एक अहम मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इन्चार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी रोहन, निवासी मोहाली (हाल किरायेदार मौली जांगरा, चंडीगढ़) को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले टीम द्वारा एक अन्य आरोपी विशाल उर्फ बलेडा को भी काबू किया जा चुका है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 15 मार्च 2026 को विकास सिंह निवासी गोहाना (सोनीपत) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर उनके तंबू से देर रात करीब 1:40 बजे चार मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। चोरी हुए मोबाइल में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स, एप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स, वन प्लस और रियलमी कंपनी के मोबाइल शामिल थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से सैक्टर-5 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने 24 मार्च 2026 को पहले आरोपी विशाल उर्फ बलेडा को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके कब्जे से चोरी किए गए चार में से तीन मोबाइल फोन एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स, एप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स और वन प्लस बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी रोहन को भी गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।