Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
राजपुरा में बनेगी एडहेसिव व वॉटरप्रूफिंग उत्पादों की अत्याधुनिक इकाई, 300 रोजगार सृजित होंगे चंडीगढ़, 7 जनवरी । पंजाब के औद्योगिक परिदृश्य को नई मजबूती देते हुए एडहेसिव और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड राज्य में ₹300 करोड़ की लागत से एक नई निर्माण सुविधा स्थापित करेगी। यह जानकारी पंजाब के उद्योग ,निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा NRI मामलों के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी। प्रस्तावित परियोजना गांव माजरी फकीरां और गांव सोहणे माजरा (उप-तहसील घनौर, राजपुरा, जिला पटियाला) में लगभग 31 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी। यह इकाई जल-आधारित एडहेसिव और वॉटरप्रूफिंग उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित होगी। 2 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस सुविधा की कुल प्रस्तावित उत्पादन क्षमता 2,00,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी, जिसमें 1,40,000 मीट्रिक टन जल-आधारित एडहेसिव उत्पाद 60,000 मीट्रिक टन वॉटरप्रूफिंग उत्पाद शामिल होंगे। यह उत्पादन मुख्य रूप से घरेलू बाजार की मांग को पूरा करेगा, जबकि भविष्य में आसपास के बाजारों में निर्यात की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। 300 से अधिक रोजगार के अवसर अरोड़ा ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 300 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है, जिनमें कुशल, अर्ध-कुशल और पर्यवेक्षण स्तर की नौकरियां शामिल होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह इकाई आधुनिक तकनीक, उन्नत मशीनरी और स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण (EHS) मानकों के अनुरूप विकसित की जाएगी। मंत्री ने बताया कि यह परियोजना पूरी तरह आंतरिक संसाधनों से वित्तपोषित होगी और इसे दिसंबर 2027 तक वाणिज्यिक उत्पादन के लिए चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। निवेशकों की पसंद बनता पंजाब संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश पंजाब की मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना, बेहतरीन कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और सरकार की निवेशक-हितैषी नीतियों पर उद्योग जगत के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य लगातार बड़े औद्योगिक निवेशों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है।