Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
गर्भाशय कैंसर के विरुद्ध जिला में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और सरकारी स्कूल के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल के अध्यापक और अभिभावक को इसको लेकर जागरूक भी किया जाएगा। डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर यह निर्देश दिए इससे पूर्व में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस टीकाकरण को लेकर राज्य स्तरीय बैठक भी ली। डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब इसे “एक बार का कार्यक्रम” नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बनाया जाए। जितनी जल्दी जानकारी, जांच और टीकाकरण लोगों तक पहुंचेगा, उतनी ही तेजी से गर्भाशय कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह कैंसर ह्यूमन पैपीलोना वायरस(एचपीवी)से फैलता है। विगत 2022 की रिपोर्ट के अनुसार गर्भाशा कैंसर के 79 हजार नए केस प्राप्त हुए थे जिनमें 35 हजार मृत्यु हर साल हो रही हैं। इसको लेकर भारत सरकार की ओर से इस गर्भाशय कैंसर के विरुद्ध यह टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इसकी शुरुआत विगत 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि इसको लेकर ब्लॉक स्तर पर भी बैठक आयोजित की जाए और यह बैठकर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित करवाई जाए जिसमें सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधि भाग लें। बैठक में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी कहा कि इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता भी अपनी पूर्ण भागीदारी निभाएंगे और इसको लेकर जागरूकता भी की जाएगी। डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला के सभी अभिभावकों, अध्यापकों और 14 से 15 साल की बच्चियों से अपील की कि वे इस गर्भाशय कैंसर के विरुद्ध चलाया जा रहे इस अभियान में अपनी संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि इस टीकाकरण को लेकर शत प्रतिशत कवर किया जा सके। इस बैठक में सीएमओ डॉक्टर विजय मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा भी उपस्थित रहे।