Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क आज गुरदासपुर अनाज मंडी पहुंचे और गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर हलका इंचार्ज गुरदासपुर रमन बहल, हलका इंचार्ज दीनानगर समशेर सिंह, श्रीमती अनुप्रीत कौर एसडीएम गुरदासपुर, भारत भूषण शर्मा चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरदासपुर और श्रीमती रजनीश कौर डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी मौजूद थीं। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अब तक 61 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची है, जिसमें से 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद और 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीते कल रिकॉर्ड 12 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची थी। उन्होंने कहा कि गेहूं के आगमन में तेजी आई है और पंजाब भर की मंडियों में रोजाना बड़ी संख्या में फसल पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सुचारू रूप से प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे रोजाना विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों में जाकर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई पेश न आए। श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि इस सीजन में प्रदेश का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की। गुरदासपुर अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे गांव बाहिया के किसान हरजिंदर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि आज सुबह गेहूं लेकर आए थे और आते ही आज ही उनकी ढेरी खरीद ली गई और 24 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान करने का वादा पंजाब सरकार द्वारा निभाया जा रहा है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने मंडियों में बारदाने की उपलब्धता, लिफ्टिंग, साफ-सफाई और किसानों के लिए पीने के पानी, छाया आदि के प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और लिफ्टिंग का काम तेजी से निपटाया जाए। गौरतलब है कि गुरदासपुर जिले के अंदर 1 लाख 69 हजार 195 मीट्रिक टन फसल की खरीद (21 अप्रैल तक) की जा चुकी है और किसानों को 267 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस अवसर पर एडवोकेट सुच्चा सिंह मुल्तानी सदस्य जिला परिषद, अमनजोत सिंह डी.एफ.एस.सी गुरदासपुर, जसविंदर सिंह जिला मंडी अधिकारी, विजय कुमार डी.डी.एम, गगन महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी महाजन, हितेश महाजन और किसान, मजदूर एवं आढ़ती उपस्थित थे।