सेक्टर-40 की विभिन्न मार्केटों में रोशनी की समस्या दूर करने के लिए नई हाई मास्ट लाइट्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य की शुरुआत स्थानीय पार्षद गुरबख्श रावत ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में की।
मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हरजिंदर सिंह बावा ने बताया कि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को पार्षद के समक्ष उठाया गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए हाई मास्ट लाइट्स लगाने का काम शुरू किया गया।
इस दौरान राजबीर सिंह सहित अन्य दुकानदारों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पार्षद और नगर निगम का आभार जताया। साथ ही मार्केट में टाइल्स से जुड़ी कुछ समस्याएं भी उठाई गईं, जिस पर पार्षद ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि वार्ड की मार्केटों के विकास और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
इस मौके पर हरजिंदर सिंह बावा, राजबीर सिंह, तरसेम शर्मा, रमेश कुमार, उमेश रॉली, भगत, चिराग, राजदीप सूर्या, राजदीप सिंह, अशोक और राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।