Uturn Time
Breaking
पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर के अनाज मंडी पहुंचे - गेहूं खरीद व्यवस्था का लिया जायजा फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ - मुख्यमंत्री शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी ​पृथ्वी दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण का संदेश: पर्यावरण संरक्षण ही भावी पीढ़ी का सुरक्षा कवच जीरकपुर के वार्ड-27 में जल संकट गहराया, 200 परिवारों के लिए सात दिन बना दुस्वप्न नगर परिषद चुनाव से पहले जीरकपुर में भाजपा की सक्रियता तेज, रणनीतिक कार्यालय का उद्घाटन जीरकपुर में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार ऑटो में बैग भूलने का मामला वायरल, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार जीरकपुर में पार्किंग संकट विकराल, सड़कों पर खड़े वाहन बने जाम की बड़ी वजह
Logo
Uturn Time
म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने आगामी मानसून को देखते हुए शहर में चल रहे सड़क कट और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एरिया पार्षद प्रेम लता और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-35 बी की बीबीएमबी कॉलोनी और सेक्टर-34 सी की वी-6 सड़कों का दौरा किया गया। मुख्य अभियंता ने यहां चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और गति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सड़क मरम्मत और रिस्टोरेशन कार्य मानसून शुरू होने से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि देरी होने पर न केवल लोगों को परेशानी होगी, बल्कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है। वहीं, एरिया पार्षद प्रेमलता ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समयसीमा में काम पूरा करने पर जोर दिया। नगर निगम ने कहा है कि शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मानसून के दौरान सुरक्षित व सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।