Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस ने करीब दो महीने से लापता एक 17 वर्षीय किशोरी को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के ही एक दूर के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि पीड़िता की काउंसलिंग करवाई जा रही है। मामले की शुरुआत 16 फरवरी 2026 को हुई थी, जब पंचकूला के सेक्टर-19 की रहने वाली एक महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी 14 फरवरी की रात से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति, जो उनका रिश्तेदार भी था, उसी रात से गायब था। परिजनों ने शक जताया था कि वही व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि हमारी एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज प्रवीण कुमार की टीम लगातार इस मामले पर काम कर रही थी। करीब दो महीने की कड़ी मशक्कत और तकनीकी सहायता के बाद, 20 अप्रैल को टीम ने आरोपी का सुराग लगाते हुए उसे पलवल से दबोच लिया और किशोरी को बरामद किया गया। इसके बाद सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह और महिला एएसआई कविता ने जांच को आगे बढ़ाते हुए 21 अप्रैल को किशोरी की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी और पीड़िता का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में पंचकूला में निवास कर रहे हैं। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि किशोरी उसकी पत्नी के चाचा की लड़की (साली) है। आरोपी ने बताया कि उसकी अपनी पत्नी से कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने संतान की चाहत में अपनी इस नाबालिग साली के साथ शारीरिक संबंध बनाए। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 96, 64(2)m और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को 21 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पीड़िता की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी विशेषज्ञ टीम से काउंसलिंग करवाई जा रही है।