जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक ने बताया कि सेक्टर 25 पार्ट-2 में ट्रकों के लिए आधुनिक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए करीब 9 करोड़ रुपये का टेंडर पहले ही जारी हो चुका है। उन्होंने उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया से अनुरोध किया कि स्थल की जल्द निशानदेही करवाई जाए ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। इस पर उपायुक्त ने तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी अतिक्रमण की स्थिति सामने आएगी, वहां पुलिस बल की सहायता से तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि ट्रक पार्किंग परियोजना शहर के यातायात प्रबंधन को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे सडक़ों पर खड़े वाहनों की समस्या कम होगी और औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से इसे पूरा किया जाए। वहीं विधायक प्रमोद विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट