ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
ढकोली के वसंत विहार में कूड़ा न उठने और मनमानी वसूली के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
— नगर परिषद से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण शुरू करने की मांग ज़ीरकपुर 06 Jan : ढकोली क्षेत्र के वसंत विहार स्थित वार्ड नंबर 13 में कूड़ा उठाने की बदहाल व्यवस्था और कूड़ा उठाने वाले की मनमानी वसूली के खिलाफ स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नगर परिषद और संबंधित ठेकेदार कंपनी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने की समस्या पिछले कई वर्षों से लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वर्ष 2003 में जब इलाके में कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू हुई थी, तब प्रति घर कूड़ा उठाने का शुल्क मात्र 10 रुपये था। इसके बाद कूड़ा उठाने वाला हर साल बिना किसी नियम या नगर परिषद की मंजूरी के मनमर्जी से शुल्क बढ़ाता चला गया। आज स्थिति यह है कि शुल्क बढ़कर 300 रुपये प्रति माह तक पहुंच चुका है, जबकि सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा। लोगों के अनुसार पिछले साल तक ग्राउंड फ्लोर के घरों से 150 रुपये, फर्स्ट फ्लोर से 200 रुपये, सेकंड फ्लोर से 250 रुपये और थर्ड फ्लोर से 300 रुपये वसूले जा रहे थे। इसके बावजूद कूड़ा उठाने वाला कई-कई दिनों तक इलाके में नहीं आता। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कूड़ा उठाने वाला महीने की 1 से 10 तारीख के बीच तो नियमित रूप से आता है, लेकिन जैसे ही सभी घरों से पैसे वसूल लेता है, उसके बाद अचानक गायब हो जाता है। इस लापरवाही के चलते कई बार घरों में कूड़ा कई दिनों तक जमा रहता है। इससे एक ओर जहां पूरे इलाके में बदबू फैल जाती है, वहीं दूसरी ओर मच्छर, मक्खियां और आवारा जानवरों की समस्या भी बढ़ जाती है। लोगों ने बताया कि कई बार बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने ज़ीरकपुर की सफाई व्यवस्था की तुलना पंचकूला और चंडीगढ़ जैसे शहरों से करते हुए कहा कि वहां नगर परिषद द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की सुविधा दी जाती है। तय समय पर घर-घर से कूड़ा उठाया जाता है, जिससे लोगों को न तो कूड़ा जमा होने की परेशानी होती है और न ही किसी तरह की मनमानी वसूली झेलनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि ज़ीरकपुर में आबादी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सफाई व्यवस्था उसी पुराने ढर्रे पर चल रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर परिषद से मांग की कि ज़ीरकपुर में भी तुरंत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था लागू की जाए और कूड़ा उठाने के लिए तय शुल्क निर्धारित किया जाए। इस मौके पर दलबीर सिंह, दविंदर कौर, संतोष कुमार, अंजना, संज्ञा, स्वर्णा और सारिका सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। बॉक्स लोगों की प्रमुख मांगें डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था तुरंत लागू की जाए कूड़ा उठाने का शुल्क नगर परिषद द्वारा तय किया जाए ठेकेदार की मनमानी वसूली पर रोक लगे कूड़ा न उठाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई हो कोट्स जिस कंपनी को नगर परिषद ने ठेका दिया है, उस कंपनी से आज ही हमने मीटिंग कर जल्द शुरू करने की हिदायत दी है। इसी हफ्ते में डोर-टू-डोर कलेक्शन वाली गाड़ियां शुरू हो जाएंगी। — एम. ई. चरणपाल सिंह, नगर परिषद, ज़ीरकपुर