Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस ने मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र में दर्ज किडनैपिंग और जबरन वसूली के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹10 हजार नकद, चांदी का एक ब्रेसलेट और दो अंगूठियां बरामद की हैं। यह मामला 3 दिसंबर 2025 को सामने आया था, जब लुधियाना निवासी एक व्यक्ति ने अपने साले संदीप के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार संदीप 2 दिसंबर की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब था और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित के बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई, जिसमें संदिग्ध लेन-देन सामने आए। इसी बीच हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया चौकी से सूचना मिली कि लापता युवक वहां मौजूद है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण करवाया गया। पीड़ित ने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाया और उससे पैसे वसूले। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया ऐप के जरिए पीड़ित से संपर्क किया था और योजनाबद्ध तरीके से उसे बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी अजय, दीपेश उर्फ दीपू, आशिष उर्फ गोलू और रवि कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी और कई मोबाइल फोन बरामद किए थे। फरवरी 2026 में चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अजय, गोलू, दीपू और अंकित पहले भी गुरुग्राम में किडनैपिंग और जबरन वसूली की वारदातों में शामिल रह चुके हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने 20 अप्रैल को मुख्य आरोपी अंकित सागवान निवासी चरखी दादरी, हरियाणा को गिरफ्तार किया। आरोपी की जमानत पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।