Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 06 Jan : गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, आदर्श नगर में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सरदार बलकार सिंह को लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रधान चुना गया। उनके निर्विरोध चयन से संगत और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। संगत ने इसे उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक बताया। सरदार बलकार सिंह लंबे समय से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा व धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। वे न केवल गुरुद्वारा साहिब के विकास कार्यों में रुचि लेते रहे हैं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता, संगत की सुविधाओं और धार्मिक मर्यादाओं के पालन में भी अहम भूमिका निभाते आए हैं। इसके साथ ही वे लायंस क्लब के प्रधान भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने सामाजिक सेवा के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के सरपरस्त दरबारा सिंह ढोल ने सरदार बलकार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और सेवा भावना गुरुद्वारा प्रबंधन को नई दिशा देगी। कार्यक्रम में प्रेम सिंह, देवराज सिंह, करम सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत सिंह, केसर सिंह, जसबीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा बीबी सतवंत कौर, बीबी रानी कौर, बीबी सतिंदर कौर, अमरजीत कौर, दलजीत कौर और शहर के अन्य प्रतिष्ठित सज्जनों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और नवनियुक्त प्रधान को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में सरदार बलकार सिंह ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले की तरह ही निष्काम सेवा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ गुरुद्वारा साहिब की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे तथा संगत की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास