Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हिमाचल महासभा चंडीगढ़ द्वारा रामलीला ग्राउंड सेक्टर 40 ए में अपना वार्षिक समारोह, हिमाचल दिवस एवं विक्रमी संवत बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया। महासभा के अध्यक्ष प्रिथी सिंह प्रजापति एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा बाबा जी का हवन/पूजन तथा आरती करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि डॉक्टर अंशु कटारिया, चेयरमैन, आर्यन्स ग्रुप एवं प्रेसिडेंट, पीयूसीए ने मां सरस्वती की ज्योति प्रजलित करके इस सांस्कृतिक प्रोग्राम का शुभारंभ किया। अंशु कटारिया ने इस अवसर पर घोषणा की कि वे अपने संस्थान में हिमाचल के एससी/एसटी वर्ग के 50 विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश देगी जिन्हें हिमाचल महासभा द्वारा उनके पास भेजा जाएगा। सांस्कृतिक प्रोग्राम में गायक विजय रतन मोदगिल ने सबसे पहले गणेश वंदना से शुरुआत करके हिमाचली गानों से आए हुए मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया, साथ ही कई हिमाचल महासभा के सदस्यों एवं हिमाचली कलाकारों ने मंच में अपनी प्रतिभा दिखाई जिसमें एक नन्ही कलाकार साथ वर्षीय आशवी धीमान ने अपने गानों और डांस पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था द्वारा अपने वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया तथा आए हुए सभी मेहमानों को वार्षिक कैलेंडर वितरित किए। महासभा के इस वार्षिक महोत्सव में कालका, रोपड़, डेराबस्सी, मोहाली आदि दूर-दूर से आई हुई हिमाचली संस्थाओं एवं चंडीगढ से छोटी-छोटी संस्थाओं ने भी अपनी उपस्थिति दी। महासभा द्वारा आए हुए मेहमानों के लिए हिमाचली व्यंजन धाम का भी आयोजन किया जो हिमाचल से आए हुए विशेष बोटियों द्वारा तैयार की गई थी जिसमें कई तरह के व्यंजन बनाए गए थे।