Uturn Time
Breaking
कांग्रेस समर्थक किसान नेता का मर्डर, घर के बाहर बुलाकर अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलियां, आरोपी फरार पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर गैंगस्टरां ते वार का 88वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 639 जगहों पर छापेमारी; 239 गिरफ्तार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ए.आई. पर आयोजित दो-दिवसीय सम्मेलन में विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी के उपभोक्ताओं की बजाय सृजनकर्ता के रूप में तैयार करने पर जोर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति का जायजा सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो व्यक्ति 64.6 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से काबू आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भलाई को पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता : डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़ के डीजीपी ने किया सेंसस 2027 का ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन, जनता से भी भागीदारी की अपील रामदरबार में ड्रग नेटवर्क पर मौलीजागरां थाना पुलिस की दबिश, सप्लायर फरार बाल विवाह के खिलाफ एमसी चंडीगढ़ का संकल्प, अधिकारियों ने ली शपथ स्वच्छता के संदेश के साथ निकली स्वच्छ साइकिल रैली, चीफ इंजीनियर ने कई सेक्टरों में किया निरीक्षण सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्नैन्चिंग मामले में महिला आरोपी को दबोचा
Logo
Uturn Time
जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स, यूटी चंडीगढ़ ने शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान में हो रही देरी के विरोध में 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे यूटी सचिवालय पार्किंग, सेक्टर-9 में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यूनियन ने कहा कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने और आश्वासन मिलने के बावजूद शिक्षकों के सेवा संबंधी महत्वपूर्ण मामले अब तक लंबित हैं, जिससे शिक्षकों में आर्थिक परेशानी, असंतोष और भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। यूनियन ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत वोकेशनल शिक्षकों की तुरंत जॉइनिंग, जुलाई 2025 से लंबित 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने, यूटी कैडर शिक्षकों को हाफ-पे लीव देने, गेस्ट व कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों का नियमितीकरण, सभी वर्गों की पदोन्नति, आकस्मिक छुट्टियों में वृद्धि, CGHS कार्ड जारी करने, कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू और बकाया वेतन जारी करने की मांग उठाई है। यूनियन ने आरोप लगाया कि शिक्षकों से जुड़े मामलों की फाइलें अनावश्यक आपत्तियों के कारण रोकी जा रही हैं, जिससे स्कूलों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा तथा प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।