Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा डी.ए.वी.कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट ऑर्गेनाइज़ेशन, पंजाब के सहयोग से डॉ.बाबासाहेब आम्बेदकर को समर्पित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री.विजय सांपला (भूतपूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन तथा भूतपूर्व राज्य मंत्री) रहे I पब्लिक सर्विस कमीशन,पंजाब के सदस्य प्रो.डॉ.समरेंद्र शर्मा (भूतपूर्व वाईस चांसलर,अरनी यूनिवर्सिटी,हिमाचल प्रदेश तथा भारतीय उत्थान सभा के अध्यक्ष) गेस्ट ऑफ़ ऑनर रहे I कार्यक्रम के आरम्भ में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला ने सभी आमंत्रित अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया I इस अवसर पर कॉलेज के एम.एड. तथा बी.एड. में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले 6 छात्रों, पी.यू.जोनल और इंटरवर्सिटी यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल तथा पी.यू. इंटर कॉलेज एनुअल एथलेटिक मीट में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 10 छात्रों, कॉलेज एथलेटिक मीट के बेस्ट एथलीट और अध्यापन सम्बन्धी टेस्ट जैसे पी.टेट, सी.टेट तथा यू.जी.सी.-नेट आदि परिक्षाओं को उत्तीर्ण करने वाले 103 छात्रों और होशियारपुर शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले 70 छात्रों को समृति चिह्न प्रदान कर उनका हौंसला बढ़ाया गया I इस अवसर पर डॉ.हरमीत कौर (प्रिंसिपल,डिप्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन),श्रीमती मीनाक्षी मेनन(सचिव, कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन), श्री.संजीव अरोड़ा(प्रेजिडेंट रोटरी आई एंड कॉर्नियल डेवलपमेंट) ,डॉ.शैली (प्रिंसिपल,जे.एस.एस.आशा किरण स्कूल), श्रीमती मीना शर्मा (एम.सी.,वार्ड नंबर-5), श्रीमति रुपिंदर कौर साहनी (प्रिंसिपल, मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल), श्रीमती रंजू (प्रिंसिपल,श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, बेगपुर कमलूह), श्रीमती अनुपम जोहर(मैनेजिंग डायरेक्टर, साईं कॉलेजेस), डॉ.सरबजीत(डायरेक्टर, साईं कॉलेजेस),डॉ.धीरज शर्मा(प्रिंसिपल, गुरु नानक कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,डल्लेवाल), श्री.अश्वनी कुमार दत्ता (रिटायर्ड डी.डी.पी.आई),श्री.राजीव तरसेम लाल सिंगला(सिंगला स्टील इंडस्ट्रीज), समाजसेवी श्री.योगेश चन्दर, श्रीमती आरती सूद (प्रिंसिपल,किड्स पब्लिक स्कूल), श्री.भारत भूषण, श्री.हरीश चन्दर शर्मा (कोषाध्यक्ष, डी.ए.वी.सी.एम.सी.), एडवोकेट श्री.नवरोज शर्मा(सचिव,एजुकेशन कॉलेज), श्री.वरुण शर्मा(सदस्य, डी.ए.वी.सी.एम.सी.), श्री.योगराज नकरा, श्री.बजरंगी पांडेय तथा श्री.दिक्षु को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया I इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया I इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि श्री.विजय सांपला ने कहा कि यह सम्मान समारोह भारत के संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर को समर्पित है क्योंकि उनका विद्यार्थी जीवन आज भी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है I प्रो.डॉ.समरेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सशक्तिकरण लाती है और साथ ही उन्होंने सभी को की डॉ.बाबा साहेब आम्बेदकर द्वारा बताई गयी शिक्षाओं से सीख लेने के लिए प्रेरित किया I प्रधान डॉ.अनूप कुमार ने विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त छात्रों को बधाई दी तथा भावी जीवन में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहने के लिए शुभ कामनाएं दी I सचिव श्री.आर.एम.भल्ला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल तथा स्टाफ को बधाई दी I एडवोकेट श्री.नवरोज शर्मा (सचिव, एजुकेशन कॉलेज) ने सम्मान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को सफल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं I विभाग संगठन मंत्री श्री.निर्देश खजुरिया ने डॉ.बाबा साहेब आम्बेदकर ने छात्रों को बाबा साहेब के मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो’ का पालन करने के लिए कहा I इस अवसर पर श्री.योगराज नकरा ने अपनी पुत्री और कॉलेज की दिवंगत छात्रा अंकिता नकरा की स्मृति में हर वर्ष बेस्ट आल राउंड स्टूडेंट ट्रॉफी की घोषणा की, जोकि इस साल कॉलेज की चतुर्थ सत्र की छात्रा अमीषा ठाकुर को दी गयी I साथ ही उन्होंने कॉलेज की इस सत्र की एक जरूरतमंद छात्रा की फीस भी दी I कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह कॉलेज की विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति तथा समय-समय पर होने वाली गतिविधियों का आईना हैं I ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के द्वारा विभिन्न क्रियाओं में छात्रों की सहभागिता को पुरस्कृत कर उन्हें समाज की भी विभिन्न क्रियाओं में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है I इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के श्री.भारत भूषण वर्मा, श्री.शिवु ओहरी, समाजसेवी श्री.अवतार सिंह कंग, श्रीमती आरती सूद, श्री.प्रशांत सेठी तथा ए.बी.वी.पी. के सहसचिव अंकित कुंद्रा, डॉ.ब्रजेश शर्मा, डॉ.सरबजीत कुमार, डॉ.दीप चंद, श्री.अरविन्द शर्मा, श्री.सतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे I