Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/18 अप्रैल। भारत नगर चौक स्थित एक इमारत को लेकर कुछ दिन पहले हुए विवाद की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस संबंधी घुमारमंडी में इमारत के मालिक योगेश खोसला, उनके साथी इंद्रजीत सिंह गोला और एडवोकेट गगनप्रीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान योगेश खोसला ने बताया कि वह कई वर्षों से इस इमारत के मालिक हैं। इमारत की तीसरी मंजिल एक ब्यूटीशियन कोर्स कराने वाली कंपनी ने खरीदी है, जबकि बाकी पांच मंजिलें उनकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीसरी मंजिल का मालिक अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता है और कभी नीचे की मंजिल पर तो कभी इमारत की छत पर अपनी कंपनी के पोस्टर लगाता रहता है। पहले भी इस मामले में विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया था। समझौते के अनुसार तीसरी मंजिल का मालिक नीचे की मंजिलों पर पोस्टर नहीं लगाएगा और न ही अपना जनरेटर नीचे रखेगा। इसके बावजूद, तीसरी मंजिल के मालिक ने नीचे की मंजिल का ताला तोड़ा और बदसलूकी की। योगेश खोसला ने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 5 में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने न्याय की मांग की है। इस मौके पर वकील अनमोल सिंह, विनोद कुमार, हरविंदर सिंह, कपिल खरबंदा, हनी मक्कड़, मीनू खरबंदा, अंकुश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। दूसरी ओर, इस मामले संबंधी दूसरे पक्ष के ज्ञान सिंह से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने किसी का ताला नहीं तोड़ा। ---