पत्रकारों ने दी बधाई, कहा—मिलेगी नई दिशा,अनुभव और नेतृत्व से मजबूत होगा पत्रकार समुदाय
डेराबस्सी 17 April : वरिष्ठ पत्रकार गुरजीत सिंह ईसापुर को प्रेस क्लब सब डिवीजन डेराबस्सी (रजि. 2589) का प्रधान बनाए जाने पर पत्रकारों और क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर साथियों ने कहा कि गुरजीत सिंह ईसापुर का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है और उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब को नई दिशा मिलेगी। उनके प्रधान बनने से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और आपसी एकता को और मजबूती मिलेगी।
बधाई देने वालों ने आशा जताई कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा पत्रकार समुदाय के हितों के लिए सदैव अग्रसर रहेंगे।