Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/17 अप्रैल। नए खरीदे गए कीटनाशकों की गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से नगर निगम की खरीद कमेटी ने चेयरमैन अमन बग्गा और सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर की अगुवाई में गिल रोड स्थित नगर निगम ज़ोन सी कार्यालय में कीटनाशकों का निरीक्षण किया। इस दौरान काउंसलर मनजीत ढिल्लों, ज़ोनल कमिश्नर गुरपाल सिंह, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपुल मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरे शहर में फॉगिंग के लिए नगर निगम द्वारा 3000 लीटर कीटनाशक खरीदे गए हैं। चेयरमैन अमन बग्गा और सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि उनका उद्देश्य शहरवासियों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखना है। मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए पहले से ही तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में काम करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खरीद कमेटी नगर निगम द्वारा खरीदी गई सामग्री की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी रखेगी। ---