Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
अवैध हथियारों की सप्लाई में था सक्रिय, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पंचकूला : पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में ₹5000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमन उर्फ पकौडी को डेरा बस्सी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमन उर्फ पकौडी निवासी इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला है, जिसके खिलाफ पहले से ही करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। इस मामले में पहले थाना सेक्टर-14 पंचकूला में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे में कृष पुत्र सुरजीत निवासी राजीव कॉलोनी के कब्जे से एक .315 बोर देसी कट्टा बरामद किया गया था। गहन जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त अवैध हथियार की सप्लाई अमन उर्फ पकौडी द्वारा ही की गई थी। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि “पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इनामी व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।” उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।